लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब; पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूर्व विधायक आशा देवी की भी हो रही थी चर्चा
एंकर। आज स्थानीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए घटक दलों द्वारा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाहाबाद के कोने-कोने से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन के जुटने से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। पदयात्रा में काफी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की, जबकि मंच संचालन रोहतास जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण बक्सर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन कैमूर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने किया। बता दें कि बड़हरा की पूर्व विधायक आशा देवी के आवास से काफी संख्या में पुरुष महिला पदयात्रा में शामिल हुए।कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उनके संबोधन में कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से लोकतंत्र का गला घोंटने और देश को अराजकता की स्थिति में धकेलने का रहा है। केवल अपनी सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोपा। इस दौरान प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई, विभिन्न पाबंदियां लागू की गईं और विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजने का काम किया गया। मौके पर पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधायक आशा देवी, मंत्री संजय टाईगर, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विशाल प्रशांत, राधाचरण सेठ, विधायक महेश पासवान, विधायक राकेश ओझा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
बाइट। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
बाइट. बड़हरा की पूर्व विधायक आशा देवी
Arrah, Bhojpur | Nov 28, 2026