10+2 जनता उच्च विद्यालय, गड़हनी में सात निश्चय योजनाओं के तहत छात्र-छात्राओं को दी गई योजनाओं की जानकारी
आरा, दिनांक 28 नवंबर 2026।
आज दिनांक 28.11.2026 को 10+2 जनता उच्च विद्यालय, प्रखंड-गड़हनी, पंचायत-गड़हनी, जिला भोजपुर में बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सात निश्चय योजना के अंतर्गत तीन प्रमुख योजनाओं—बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम (KYP)—के संबंध में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। योजनाओं के उद्देश्य, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया तथा विद्यार्थियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री सुशील कुमार, DRCC के आईटी सुपरवाइजर श्री अभिमन्यु कुमार, SWO श्री ऋषभ कुमार एवं श्री रवि भास्कर उपस्थित रहे।
@iprdbihar
@samratchoudharybjp
@bihar_education_dept
Bhojpur, Bihar | Nov 28, 2026