टीकमगढ़: गहोई दिवस पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा
गहोई दिवस के अवसर पर गहोई वैश्य समाज की ओर से रविवार सुबह करीब 11 बजे से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला, बच्चे एवं युवाओं के साथ वरिष्ठ जनों ने भाग लिया। शोभायात्रा में बग्गी पर समाज के इष्ट देव सूर्य भगवान, देव जगमोहन लालजी और राम दरबार को विराजमान किया गया था। शोभायात्रा में घोड़े, बैंड बाजा, झांकियां आदि शामिल रहीं।