मड़ावरा: उल्दना कलां में तेज हवा के बवंडर की चपेट में आने से तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती
उल्दना कलां गांव में शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे एक तेज हवा के बवंडर की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्य बेहोश हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत तीनों को उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।