कुलपहाड़: दिदवारा में कच्ची दीवार गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत
दिदवारा निवासी शांति देवी (65 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय मातादीन, अपने जानवरों के लिए भूसा निकाल रही थीं। इसी दौरान घर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से महिला की दबकर मौत हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा के पीएम को भेजा।