सुल्तानगंज: आस्था के आगे बाढ़ भी बेअसर, गंगाजल लेकर देवघर की राह पर निकले खगड़िया के सैकड़ों कांवरिया
। चारों ओर बाढ़ का पानी, मुश्किलों से जूझता जनजीवन और दूसरी ओर कांवरियों के कदमों में गजब का उत्साह। गुरुवार को सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। खगड़िया जिले से सैकड़ों की संख्या में कांवरिया श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर के लिए रवाना हुए।श्रद्धालु सुबह सुल्तानगंज पहुंचे और उत्तरवाहिनी