छतरपुर में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी! 60% तक बढ़े बस किराए का विरोध
छतरपुर में बसों का किराया बढ़ाए जाने से नाराज विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने चौबे तिराहा पर जाम लगाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया। इसके बाद विद्यार्थी कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी देखने को मिली। विद्यार्थियों का कहना है कि बस किराए में 60% तक बढ़ोतरी से रोजाना बसों से पढ़ने आने वाले हजारों छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
बताया जा रहा है कि छतरपुर में रोजाना 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थी बसों से पढ़ने आते हैं।
#Chhatarpur #ChhatarpurNews #StudentProtest #BusFareHike