महेश अहिरवार की मौत पर परिजनों का बड़ा आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
छतरपुर में महेश अहिरवार की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गंभीर आरोपों की जांच की मांग की है। आवेदन में परिजनों ने प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का उल्लेख करते हुए मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं।
परिजनों ने संदिग्ध लोगों से सख्ती से पूछताछ कर घटना की सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
⚠️ ये आरोप परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन में लगाए गए हैं। मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।