घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा पुलिस ने गाजियाबाद से मकान बेचने के नाम पर ₹24.11 लाख की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पति पत्नी सागर सिंह और रत्ना देवी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया आरोपियों ने मकान बेचने के नाम पर 24.11 लाख रुपए ठग लिए थे। इसके संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी हो गया था।