घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार
सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी सुल्तान को करोना बहादुर नगर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे बताया आरोपी नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी।