घाटमपुर: भदेवना मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
साढ़ थाना क्षेत्र के भदेवना मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।दुर्घटना में दिव्यांशु,हिमांशु और सूरज घायल हो गए। थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था,जहां से एक घायल की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।