घाटमपुर: कैथा गांव में भारी बारिश के कारण गिरी मकान की छत, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मलबे में दबकर हुई मौत
सजेती थाना क्षेत्र के कैथा गांव में भारी बारिश का कहर देखने को मिला।भारी बारिश के चलते मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे में दब कर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई।थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 2:45 बजे बताया बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना में अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।