घाटमपुर: घाटमपुर पुलिस ने 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल जाते समय आरोपी मांगता रहा माफी
घाटमपुर पुलिस ने 8 वर्ष की मासूम के साथ हैवानियत करने के आरोपी मुमताज अहमद को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने बिस्किट दिलाने के बहाने 8 वर्ष की मासूम को घर के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया था।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने सोमवार शाम 6:00 बजे बताया आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस दौरान जेल जाते समय वह माफी मांगता रहा बोला गलती हो गई,कुछ समझ नहीं आया कैसे हो गया