पथरिया: शव रखकर चक्काजाम करने पर 10 नामजद सहित अन्य पर FIR, पत्रकार का नाम आने से भड़के पत्रकारों ने थाने में दिया धरना
Patharia, Damoh | Nov 12, 2026 पथरिया के संजय चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें पत्रकार खिलन सिंह का नाम भी शामिल है। इससे नाराज पत्रकारों ने गुरुवार दोपहर थाना परिसर में धरना देकर प्रकरण से उनका नाम हटाने की मांग की। पुलिस ने वीडियोग्राफी के आधार पर आरोपियों की पहचान की है।