जबेरा: जबेरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
Jabera, Damoh | Aug 12, 2026 जबेरा। बुधवार को जबेरा नगर में सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थी यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण गूंज उठा।तिरंगा यात्रा में मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी शामिल हुए।