हरिद्वार: पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरे, चंद्राचार्य चौक पर किया प्रदर्शन
UKSSSC परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब राजनीति भी चरम पर पहुंच चुकीं है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे करीब कांग्रेसियों ने चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर बेरोजगार युवकों के भविष्य से खेलने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने कहा कि BJP सरकार नकल माफियाओं से मिली हुई है और मामले की CBI जांच हो।