हरिद्वार: जमालपुर कलां रेलवे फाटक पर तीन जंगली हाथियों के पहुंचने से मची अफरा-तफरी, हादसों को दिया जा रहा न्योता
जमालपुर कलां रेलवे फाटक पर तीन हाथियों का यह झुंड चलकदमी करता हुआ नजर आया। सीतापुर की कॉलोनी से निकलकर तीनों हाथियों ने रेलवे क्रॉसिंग को पार किया और जमालपुर की दूसरी कॉलोनी में घुस गया। इस दौरान इन हाथियों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन अचानक हाथियों को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। गौरतलब है कि रेलवे लाइन के पास हाथियों का जाना हादसे को दावत दे।