हरिद्वार: राजा गार्डन कॉलोनी में विशालकाय मगरमच्छ घुसने से लोगों में दहशत, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में लगातार वन्य जीव घुस रहे हैं जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीती रात राजा गार्डन कॉलोनी में एक विशालकाय मगरमच्छ घुसने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू करने के बाद उसे सुरक्षित गंगा नदी में छोड़ दिया गया है।