हुलासगंज: इब्राहिमपुर नदी के पास से पुलिस ने बालू माफियाओं के साथ घंटों जद्दोजहद के बाद एक ट्रैक्टर जब्त किया
हुलासगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर नदी के पास से चार घंटे के जद्दोजहद के बाद एक ट्रैक्टर को हुलासगंज थाने की पुलिस ने जब्त करने में सफलता पाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बुधवार शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि माइनिंग के साथ छापेमारी में निकले थे। सूचना के बाद कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया।