हुलासगंज: सांसद डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव ने प्रखंड और जिले के विभिन्न स्थानों का किया दौरा, कार्यकर्ताओं से जाना हालचाल
जहानाबाद सांसद डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव ने शुक्रवार देर रात्रि करीब 10 बजे तक प्रखंड सहित जिले के भी विभिन्न जगहों पर भ्रमण कर कार्यताओं एवं क्षेत्र की जनता का हाल चाल जाना साथ ही उनकी समस्याओं को सुनते हुए उसके निदान हेतु हर संभव प्रयास करने हेतु आश्वाशन दिया। इस दौरान उन्होंने राजद युवा जिला अध्यक्ष रिपु यादव के घर पर भोजन भी ग्रहण किया।