हुलासगंज: भीषण ठंड के कारण, प्रखंड सहित जिले के सभी शिक्षण संस्थान (कक्षा 5 तक) 8 जनवरी तक बंद रहेंगे
भीषण ठंड को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्रीमति अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार प्रखंड सहित जिले के कक्षा पांच तक के सभी शिक्षण संस्थानों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश पत्र जारी कर दिया गया। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों ने बताया कि यह आदेश 8 जनवरी तक जारी रहेगा।