हुलासगंज: हुलासगंज थाने की पुलिस ने बौरी बेलदार गांव में छापेमारी कर 12 लीटर देशी शराब जब्त की, आगे की कार्रवाई जारी है
जिले के एसपी अरविंद प्रताप सिंह के शराब के मामले में सख्ती बरते जाने के आदेश के आलोक में हुलासगंज थाने की पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र के खुदौरी पंचायत के बौरी बेलदारी गांव में छापेमारी कर 12 लीटर देशी शराब को जब्त किया है। रविवार शाम करीब 7 बजे थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब के कारोबारी भनक लगते ही भागने में सफल रहे।