तिजारा: भिवाड़ी रीको एरिया में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिक को किया गया डिटेन, कंपनियों से सामान चुराने का आरोप
Tijara, Alwar | Apr 5, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने रीको इंडस्ट्रियल एरिया में कंपनियों से लाखों रुपए का सामान चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। थानाधिकारी सचिन शर्मा ने रविवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिक को डिटेन किया है। 19 जनवरी की रात एच के पॉलीमर कंपनी में कॉपर की मोटर और वायर चुरा ले गए थे। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है।