मानपुर: खेत में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आया 35 वर्षीय युवक, मौके पर हुई मौत
Manpur, Umaria | Sep 11, 2026 उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के ग्राम बटुराबाह महुआहार में दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में किसानी कार्य करने गए 35 वर्षीय सुरेश प्रजापति की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में जीआई तार में करंट प्रवाहित किया गया था। सुबह करीब 6 बजे सुरेश खेत पहुंचा, जहां वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जाँच किया शुरु