कन्नौज: कर वसूली की कलेक्ट्रेट बैठक में डीएम को आबकारी विभाग की स्थिति खराब दिखी, जानें फिर क्या हुआ
कन्नौज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि दर्पण पोर्टल को समय-समय अपडेट करें और कार्यों में तेजी लाएं। प्रत्येक दशा में दर्पण पोर्टल में रैंकिंग अच्छी होनी चाहिएं। कर वसूली की समीक्षा में आबकारी विभाग को फटकारा।