कन्नौज: नवंबर माह में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए आवेदन कैसे करें, जानें
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन जनपद कन्नौज में नवंबर के अंतिम सप्ताह में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी के द्वारा योजना से जुड़ी जानकारी साझा कीगई है।