कन्नौज: सकरावा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ घर में घुसकर की छेड़छाड़, पीड़िता ने एसपी ऑफिस में दिया शिकायती पत्र
सकरावा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने बुधवार को समय लगभग 1 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया, और बताया कि उसके गांव के दो लोग ने महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की, जिस मामले पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई,जिसको लेकर पीड़िता ने एसपी ऑफिस में शिकायती पत्र,ओर दो लोगो पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाया।