कन्नौज: जिला अस्पताल की महिला विंग में एक साथ जन्मे 3 बच्चे, सभी सुरक्षित- सीएमएस
कन्नौज जिला अस्पताल की महिला विंग में एक साथ 3 बच्चों ने जन्म लिया है। महिला के द्वारा जन्मे सभी बच्चे सुरक्षित हैं। सीएमएस डॉ शक्ति बसु ने इसको चुनौती के तौर पर लिया और डॉक्टर्स की सूझ के बाद जच्चा बच्चा सभी सुरक्षित हैं। बच्चों में वजन की कमी होने के कारण उनको जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। बुधवार की सुबह महिला को परिजन अस्पताल लाए।