कन्नौज: जिले में 25 नवंबर से शुरू होगी 21वीं पशुगणना, ज़िलाधिकारी ने प्रेस नोट जारी कर साझा की जानकारी
जनपद कन्नौज में 25 नवंबर से पशु गणना शुरू होने जा रही है। भारत सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में यह 21वीं पशु गणना होगी। बुधवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला के द्वारा प्रेसनोट जारी कर पशु गणना के बारे में जानकारी साझा की गई। जिलाधिकारी ने सभी पालकों से सहयोग की अपील की है।