कन्नौज: ठठिया में पति की पिटाई और पुलिस कर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने से परेशान महिला ने एसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई गुहार
कन्नौज जिले के ठठिया में महिला की उसके पति ने पिटाई की है जब इस मामले में महिला कार्यवाही की मांग करने एसपी दफ्तर पहुंची तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। महिला सुचिता ने 2 पुलिस कर्मियों पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला बुधवार को मामले की शिकायत करने एसपी दफ्तर पहुंची थी जहां उसने रोकर अपनी आपबीती सुनाई है।