नवगछिया पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 जिंदा कारतूस और एक देशी कट्टा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तेतरी जीरोमाइल में वाहन जांच के दौरान मो. गुलफाम को पकड़ा गया, जिसके पास से कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने मो. अंजारूल और विनोद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।