सिवनी पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचाव को लेकर उदय पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने छात्रों को साइबर सुरक्षा के महत्व, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर बुलिंग से बचाव के तरीकों की जानकारी दी।