हर घर तिरंगा से गूंजेगा संतकबीरनगर, अजय शर्मा ने किया जनभागीदारी का आह्वान
संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 17 अजय शर्मा ने जिलेवासियों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है।
अजय शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
यह करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान और उन अमर बलिदानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान और संस्थान पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराए और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनभागीदारी से अभियान को व्यापक सफलता मिलेगी और संतकबीरनगर में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना और मजबूत होगी।