Public App Logo
**SDRF का साहसिक रेस्क्यू** अंधेरी रात में SDRF का साहसिक रेस्क्यू, स्वारना नदी में फंसे UPES के 6 छात्र सुरक्षित देहरादून में भारी बारिश के चलते स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ने से जंगल में फंसे UPES के छह छात्रों को SDRF ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। छात्र ट्रैकिंग के लिए मिसरास पट्टी क्षेत्र में गए थे। अचानक बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने से वे फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF डाकपत्थर की टीम मौके पर पहुंची और करीब 6 किलोमीटर दुर्गम रास्ते पर पैदल ट्रैकिंग कर छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद सभी छात्रों को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सभी की स्थिति सामान्य बताई गई है। SDRF ने बारिश के दौरान नदी-नालों और जलस्रोतों के आसपास जाने से बचने और ट्रैकिंग से पहले मौसम का पूर्वानुमान देखने की अपील की है। - Dehradun News