शिवहर: प्रगति यात्रा के तहत शिवहर में सीएम नीतीश कुमार ने 187 करोड़ रुपए की सौगात दी, डीएम रहे मौजूद
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय गुरुवार शाम 07 बजे बताया कि सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत शिवहर आए थे. जहां जिलावासी को 187 करोड रुपए की सौगात दी है.उन्होंने बताया कि कुशहर में पैरामेडिकल कॉलेज, जीएनएम कॉलेज, मीनापुर से शिवहर फोरलेन सड़क निर्माण, देकुली धाम से कुशहर तक का दो लेन सड़क निर्माण, देकुली धाम का निर्माण कार्य समेत 230 योजनाओं का शिलान्यास किया है।