शिवहर: उत्पाद विभाग की टीम ने बेलवा से 209 बोतल नेपाली शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया
उत्पाद विभाग के उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह गुरुवार शाम 04 बजे बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपराही थाना क्षेत्र के बेलवा से 209 बोतल नेपाली शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी का नाम रामबालक सहनी और रविंद्र सहनी है. दोनो को गिरफ्तार कर मद्द निषेध के तहत कार्रवाई करते भेज जेल भेज दिया गया है।