निज़ामाबाद: शीतला माता मंदिर में आज अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, महागौरी स्वरूप में माता रानी का हुआ श्रृंगार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद कस्बे से सटे भैरोपुर गांव में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर आज रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी भोर से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया दोपहर 12 बजे तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं भक्त घंटों लाइन में खड़े होकर माता रानी के दर्शनकर रहे थे