कुरई: कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में ताखलाकला स्कूल के छात्रों ने सीखी आधुनिक तकनीकें, खुले समृद्धि के रास्ते
Kurai, Seoni | Dec 3, 2025 सिवनी में व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताखलाकला (बरघाट) के 60 से अधिक छात्र-छात्रियों ने कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी का शैक्षणिक भ्रमण किया। बुधवार को दर्पण सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल ने विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान, मिट्टी स्वास्थ्य, शुद्ध जल एवं वायु संरक्षण की जानकारी दी।