तिजारा: भिवाड़ी, टपूकड़ा और तिजारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, विधायक बाबा बालक नाथ ने किया योगाभ्यास
Tijara, Alwar | Jun 21, 2026 भिवाड़ी टपूकड़ा तिजारा में रविवार सुबह 8:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें योगासन प्राणायाम और जागरूकता सत्र सामिल रहे। टपूकड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तिजारा विधायक महंतबाबा बालक मुख्य अतिथि रहे।