रायडीह: *भगवा वस्त्र में 201 श्रद्धालुओं ने निकाली कांवर यात्रा, शंख नदी से जल लेकर वासुदेव कोना शिवलिंग पर किया जलाभिषेक*
Raidih, Gumla | Aug 10, 2026 रायडीह। सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर रायडीह प्रखंड क्षेत्र के जमगई गांव में सोमवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गांव के करीब 201 महिला, पुरुष एवं बच्चे भगवा वस्त्र धारण कर कांवर यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने शंख नदी से पवित्र जल उठाया और बोल बम, बम-बम भोले के जयघोष के साथ पैदल कांवर यात्रा करते हुए वासुदेव कोना स्थित