लखीसराय: रामचंद्रपुर बहियार से देसी कट्टा एवं कारतूस के साथ फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
पिपरिया थाना कांड संख्या 42/19 मामले में फरार रामचंद्रपुर तीन खूंटी टोला के रहने वाले वाल्मीकि सिंह के पुत्र रामाज्ञा सिंह को पुलिस ने रामचंद्रपुर बहियार से एक देसी कट्टा तथा तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. जिसे सोमवार अपराह्न 12 बजे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. मामले में आर्म्स एक्ट की एक अलग प्राथमिकी दर्ज किया गया है.