कुंडा: महेशगंज पुलिस ने भगौती गंज-राजापुर मार्ग से अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया
थाना महेशगंज पुलिस ने मंगलवार शाम 4 बजे भगौतीगंज-राजापुर मार्ग से एक वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। आरोपी पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं (BNS 137(2), 64(1)B, 3/4 पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।