वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, 52 गेंदों पर जड़ा दोहरा शतक
28 छक्के लगाकर बनाया नया रिकॉर्ड, UAE के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया को चौंकाया
भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने राइजिंग स्टार एशिया कप में UAE के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 52 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने 28 छक्के लगाए और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा।
वैभव सूर्यवंशी 52 गेंदों पर 204 रन बनाकर खेल रहे थे। उनकी इस पारी में छक्कों की बरसात देखने को मिली।
दोहा में खेले जा रहे मुकाबले में UAE ने भारत के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने वैभव की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत महज 12.4 ओवर में 245 रन बना लिए थे। अभिषेक शर्मा 12 रन और प्रभसिमरन सिंह 3 रन बनाकर आउट हुए।