हुज़ूर: भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम से छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा
Huzur, Bhopal | Feb 27, 2025 भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम से बेड टच करने वाले अधेड आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बच्ची को अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई थी। नशे में होने के कारण उसने बच्ची को पकड लिया और उसके साथ गलत हरकत की।