हुज़ूर: भोपाल के 11 नंबर मार्केट में माडा कैफे एंड रेस्टोरेंट में लगी आग
Huzur, Bhopal | Feb 27, 2025 भोपाल में लगातार दूसरे दिन गैस सिलेंडर लीकेज होने और फिर आग लगने की घटनाएं हुई। बाग सेवनिया स्थित संत आसाराम फेस-1 में बुधवार को एक ही परिवार के 11सदस्य झुलस गए थे, जबकि गुरुवार को 11 नंबर मार्केट स्थित माडा कैफे एंड रेस्टोरेंट में भी गैस से भरे सिलेंडर में आग लग गई। गनीमत रही कि समय पर आग बुझा दी गई, वरना बड़ाहादसा हो सकता था।