हुज़ूर: भोपाल के बागसेवनिया में सिलेंडर लीक होने से 11 लोग झुलसे
Huzur, Bhopal | Feb 27, 2025 भोपाल के बागसेवनिया इलाके में घर में रखे सिलेंडर लीक होने से 11 लोग झुलसे। आपको बता दें कि पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घर में रखे सिलेंडर से गैस लीक हो गई, जिससे दीये जलाते समय आग लग गई, जिसकी वजह से 11 लोग झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बागसेवनिया के आसाराम फेस 1 इलाके में यह हादसा हुआ।