जैसीनगर: पनारी गांव के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में दो की मौत, दो का इलाज जारी
सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 8:00 बजे पनारी गांव के पास बाइक और एक्टिवा स्कूटी में टक्कर हो गई थीं। शनिवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार हादसे मैं बाइक ओम दांगी निवासी पनारी और स्कूटी सवार विपिन पांडे निवासी बक्सवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।