जैसीनगर: जैसीनगर में विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन और साइबर अपराध के बारे में किया गया जागरूक
शासकीय महाविद्यालय जैसीनगर में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्वानों ने व्याख्यान दिए। मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक राकेश पांडे ने कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को लक्ष्य उद्देश्य एवं सपनों को साकार करने का मार्गदर्शन दिया।