जैसीनगर: मंत्री कप क्रिकेट महाकुंभ में रियल स्टार क्रिकेट क्लब बना जैसीनगर मंडल का चैंपियन
सुरखी विधानसभा में चल रहे मंत्री क्रिकेट महाकुंभ के तहत जैसीनगर मंडल का फाइनल मुकाबला गुरुवार दोपहर को जैसीनगर के गोविंद स्टेडियम में बंजरिया क्रिकेट क्लब और रियल स्टार क्रिकेट क्लब जैसीनगर के बीच खेला गया। रीयल स्टार क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल को देखने स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।