कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने नटेरन सहित जिले के सभी आधार केंद्रों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड बनवाने, संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क की सूची केंद्रों के मुख्य द्वार पर चस्पा करना अनिवार्य होगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदकों को